बैठक में बताया कि पिछले सीजन में जिले में 3 लाख मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया गया था। इस वर्ष भी उक्त लक्ष्य के अनुरूप तैयारी किया जाये। कलेक्टर क्षीरसागर ने इस वर्ष किसान पंजीयन पर विशेष जोर देते हुए कहा कि नए किसानों का पंजीयन गिरदावरी सत्यापन के आधार पर किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने खाद्य,सहकारिता एवं राजस्व विभाग को मिलकर पंजीयन की ऑनलाईन एण्ट्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है। वन अधिकार पत्रधारकों के लिए वन विभाग को राजस्व विभाग के साथ मिलकर तीन दिन के भीतर एंट्री करने के निर्देशित किया गया है।
कलेक्टर ने बैठक में धान खरीदी के लिए बारदाने, उपार्जन केन्द्रों की व्यवस्था, फड़, धान संग्रहण और परिवहन आदि से जुड़े तमाम विषयों की जानकारी ली। अधिकारियों ने बैठक में बताया कि जिले में अनुमानित लक्ष्य के अनुरूप धान संग्रहण के लिये बारदाने की जरूरत पड़ेगी। उपलब्ध बारदानों की ऑनलाईन एंट्री सुनिश्चित किया जाये। कलेक्टर ने सभी समितियों को नये साल की धान खरीदी के लिए तैयार रहने को कहा है। संबंधित अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदारों को चबूतरा निर्माण का अवलोकन करने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को धान उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण करने के निर्देश भी दिये हैं। बैठक में अपर कलेक्टर जे.आर चाैरसिया, एस.डी.एम भूपेन्द्र साहू , तहसीलदार राकेश साहू ,प्रभारी खाद्य अधिकारी शाहजफर खान, नोडल अधिकारी आर.एस शर्मा उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ