एक दिन में लगाया गया 20012 हितग्राहियों को टीका...
गरियाबंद : कलेक्टर नम्रता गांधी के मार्गदर्शन में जिले में कोविड-19 टीकाकारण हेतु 15 फरवरी 2022 को महा अभियान का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार सभी विकासखण्डों में 271 सत्रों का संचालन करते हुए 20 हजार 12 हितग्राहियों को टीकाकृत किया गया। जिसमें विकासखण्ड मैनपुर में सर्वाधिक 7750, विकासखण्ड छुरा में 4014, विकासखण्ड देवभोग में 3533, विकासखण्ड-फिंगेश्वर में 2610 एवं विकासखण्ड गरियाबंद में 2105 टीकाकरण हुए।
समस्त एस.डी.एम. और जनपद पंचायत सी.ई.ओ. के नेतृत्व में ग्राम पंचायत संरपच, सचिव, रोजगार सहायक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, स्व-सहायता समूहों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों आदि के सहयोग से वृहद टीकाकरण संभव हो सका। स्कूल शिक्षा विभाग के सहयोग से बच्चों के माध्यम से जागरूकता रैली का आयोजन, कोटवारों के माध्यम से मुनादी तथा विभिन्न विकासखण्ड स्तरीय अधिकारियों द्वारा टीकाकरण के पूर्व गांवों में जन चौपाल आदि का आयोजन किया गया। जिले में अब तक हुए महाअभियान में एक ही दिन में हुए टीकाकरण में यह सर्वाधिक उपलब्धि है। बीएमओ, बीपीएम, बीईई द्वारा एस.डी.एम. एवं सीईओ जनपद पंचायत के सहयोग व मार्गदर्शन में विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर स्वास्थ्यकर्मी एवं वेरिफायर की टीम बनाकर उक्त टीकाकरण किया गया।
0 टिप्पणियाँ