Advertisement

एक ई-मेल आया और हमने 8 करोड़ रुपये गवा दिए! कपल ने रोते हुए बयां किया दर्द, देखिये कैसे होता है ईमेल से फ्रॉड...


ब्यूरो रिपोर्ट : भारत में आपने ऑनलाइन फ्रॉड के बहुत सारे किस्से सुने होंगे। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के सिडनी से साइबर क्राइम की ऐसी खबर सामने आई है, जिसे जानकर लोग दंग रह गए। यहां एक झटके में दंपति को 8 करोड़ रुपये की चपत लग गई, वो भी सिर्फ एक ई-मेल से। इस घटना के बाद उन्होंने रोते हुए अपनी कहानी सुनाई है।

‘Daily Mail’ की रिपोर्ट के मुताबिक, कैसी (Cassie) और उनकी पत्नी डेनिस एविल्स (Dennis Aviles) अपना खुद का घर खरीदने की तैयारी में थे। इसके लिए उन्होंने अपनी जीवन भर की जमा-पूंजी लगा दी। इसी बीच दंपति के पास एक ई-मेल आया, जिसमें घर की डील फाइनल करने के लिए उनसे 1.1 मिलियन डॉलर (8 करोड़ रुपये से अधिक) की रकम ट्रांसफर करने के लिए कहा गया।

दंपति को ये ई-मेल बिल्कुल भी फ्रॉड नहीं लगा, क्योंकि ये मेल उनके वकील के नाम से आया था। साथ ही मेल में उनकी सारी निजी डिटेल्स लिखी हुई थीं। ई-मेल में न केवल उनके वकील के नाम और कंपनी का इस्तेमाल किया गया था, बल्कि उन सभी कॉन्ट्रैक्टस की भी डिटेल थी, जिन पर दंपति ने लेन-देन के वक्त साइन किए थे।

ऐसे में जब मेल पर घर के भुगतान को अंतिम रूप देने के लिए पैसों की मांग की गई तो दंपति ने Commonwealth Bank में रकम ट्रांसफर कर दी। लेकिन यहीं उनसे गड़बड़ हो गई। जब दंपति ने अपने वकील को फोन कर बताया कि उन्होंने पैसे ट्रांसफर कर दिए हैं, तो उसका जवाब सुन उनके होश उड़ गए। दरअसल, वकील ने कहा कि उसने ना तो कोई ई-मेल भेजा और ना ही पैसे ट्रांसफर करने की बात कही। इतना सुनते ही उन्हें समझ आ गया कि वो Cyber Fraud का शिकार हो गए हैं।

पैसे लौटे या नहीं?

Cassie और उनकी पत्नी Dennis रो पड़ीं। उन्होंने भावुक होकर बताया कि हमें यकीन नहीं था कि पैसे दोबारा मिल पाएंगे। लेकिन हमने पैसे ट्रांसफर करने के कुछ ही देर बाद बैंक को सूचना दे दी थी। इसलिए बैंककर्मियों ने उनके अकाउंट को फ्रीज कर दिया था। हालांकि, अभी रकम वापस नहीं आई है लेकिन बैंक का कहना है कि जल्द ही वो वापस दिला देंगे।

दंपति ने इस मामले की पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई है. Mona Vale पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। वहीं उनके वकील ने कहा कि उसने इस तरह का फ्रॉड केस पहले कभी नहीं देखा।

إرسال تعليق

0 تعليقات