Advertisement

माघी पुण्णी मेला राजिम में मांस-मदिरा बंद करने पर काँग्रेस के प्रति लोगों में विश्वास बड़ा है : मुन्ना कुर्रे

गरियाबंद : प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विधायक अमितेश शुक्ल के बातों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गंभीरता से लिया और पूरे 16 फरवरी से 1 मार्च तक राजिम क्षेत्र के आस-पास के 6 देसी-विदेशी मदिरा दुकान और मांस-मटन की दुकान पूर्ण रूप से बंद रखने का त्वरित घोसना काँग्रेस सरकार द्वारा किया गया जो स्वागत योग्य है।
कुंभ नगरी के नाम से प्रसिद्ध धर्म नगरी राजिम के आस-पास शराब भठ्ठी बंद होने से महिलाएं और पुरुष  सभी वर्ग में खुशी का माहौल है।
विधायक अमितेश शुक्ल ने हमेशा से भाजपा सरकार के कार्यकाल में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह से कुंभ के मुख्य मंच से आग्रह करते थे। साधु संतो ने भी मांस-मदिरा बंद करने को कईयों बार कहा था और हमेशा आवाज़ उठाते रहे हैं। कुंभ नगरी में बड़े-बड़े संत-महात्मा आते हैं, कम से कम मेला में मांस-मदिरा बंद हो मांग करते थे। विगत 15 सालों से भाजपा की सरकार थी तब अमितेश शुक्ल और साधु-संतों की बात को कभी नहीं माना गया, और 15 सालों तक मांस-मदिरा कि बिक्री कुंभ नगरी में करवाते रहे।
अब काँग्रेस की सरकार ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है,जो स्वागत योग्य है। विधायक अमितेश शुक्ल हमेशा राजिम शेत्र के विकास और भलाई के लिए तत्पर और गंभीर रहते हैं। इस फैसले से काँग्रेस पार्टी पर लोगों का भरोसा और ज्यादा बढ़ गया है। मुन्ना कुर्रे ने कहा कि इक मात्र काँग्रेस है ऐसी पार्टी जिसने, जो कहा बहुत कम समय में कर दिखाया। काँग्रेस पार्टी गरीब मजदूर किसान सभी वर्ग को साथ लेकर चलती है।

إرسال تعليق

0 تعليقات