Advertisement

मुन्ना कुर्रे ने नगरीय प्रशासन मंत्री को सौंपा मांग पत्र...सतनामी समाज हेतु क्या माँगा ?

गरियाबंद : माघी पुन्नी मेला के अवसर पर 26 फरवरी को नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री  छ.ग.शासन के मुख्य आतिथ्य में रोजगार मेला का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में उपस्थित तहसील स्तरीय सतनामी समाज परिक्षेत्र राजिम राजिम के पूर्व अध्यक्ष मुन्ना कुर्रे ने तहसील मुख्यालय राजिम में समाज के विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन हेतु नया मेला स्थल में एक एकड़ जमीन एवं आडोटोरियम निर्माण हेतु 50 लाख रुपए स्वीकृत करने का मांग पत्र समाज प्रतिनिधि मंडल के साथ सौपा। नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री द्वारा समाज प्रमुखों को शीघ्र मांग पूरा करने आश्वस्त किया गया गया। मुन्ना कुर्रे ने बताया कि शीघ्र भव्य सामाजिक सम्मेलन का आयोजन डॉ शिवकुमार डहरिया नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री के मुख्य आतिथ्य एव प्रथम पंचायत ग्राम विकास मंत्री विधायक अमितेश भैया के अध्यक्षता में तहसील मुख्यालय राजिम में किया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में मुन्ना कुर्रे पूर्व अध्यक्ष, मार्गदर्शक सरक्षक डॉ.आनंद मतवाले (गुरुजी), जिला पंचायत सभापति मधुबाला रात्रे, रूखमणी मांडले उपाध्यक्ष नगर पंचायत फिंगेश्वर, तुलेश्वर घृतलहरे, चतुर राम मंडल, सहदेव बंजारे, विष्णु राम जांगड़े, सुघरमल आड़े, इस्वर रात्रे, राकेश मांडरे पार्षद, मुकेश भारती, भागचंद चतुर्वेदी, कमलेज बघेल, हरीश लाल टांडे, तुलेश्वर घृतलहरे, ईश्वर रात्रे, कमलेश खूंटे सहित समाज प्रमुख गण उपस्थित रहे।

إرسال تعليق

0 تعليقات