Advertisement

फिंगेश्वर में कोसा धागाकरण प्रशिक्षण से मिलेगा 12 कमार परिवारों को स्वरोजगार...



गरियाबंद : शासन की मंशानुरूप एवं कलेक्टर नम्रता गाँधी के मार्गदर्शन में फिंगेश्वर विकासखण्ड के ग्राम पथर्री में सोमवार 21 मार्च 2022 से कोसा धागाकरण का प्रशिक्षण कार्य का शुभारंभ ग्राम पंचायत सरपंच यादराम देवदास ने किया। सहायक संचालक रेशम एस.के.कोल्हेकर द्वारा अवगत कराया गया कि यह प्रशिक्षण कार्य परियोजना प्रशासक कमार विकास अभिकरण जिला गरियाबंद के द्वारा स्वीकृत मद अंतर्गत किया जा रहा है, प्रशिक्षण की अवधि 10 दिवस की होगी। प्रशिक्षण के लिए 12 नग स्पन यार्न रीलिंग मशीन, 01 री रीलिंग एवं 12000 नग पोली कोसा उपलब्ध कराया गया है। इस कार्य से 12 कमार हितग्राहियों के परिवारों को प्रशिक्षण उपरांत निरंतर स्वरोजगार उपलब्ध हो सकेगा। शुभारंभ कार्यक्रम में ग्राम पथर्री के सरपंच यादराम देवदास, उपसरपंच चुम्मन लाल सिन्हा, पंच भागवत ध्रुव, केन्द्र प्रभारी रेशम केन्द्र कौन्दकेरा एम. के.चन्द्राकर, केन्द्र प्रभारी रेशम केन्द्र रावण टापलाल निर्मलकर, सुरेन्द्र यादव, धनसाय काढरे एवं भेखराम साहू के अलावा ग्राम पथर्री के कमार हितग्राही उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ