Advertisement

पढ़ना लिखना अभियान अंतर्गत महापरीक्षा अभियान 30 मार्च को...



गरियाबंद : पढ़ना लिखना अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य के शिक्षा मंत्रालय, स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा प्रौढ़ शिक्षार्थियों के आकलन के लिए 30 मार्च को महापरीक्षा अभियान का आयोजन किया गया है। परीक्षा में वे शिक्षार्थी सम्मिलित होंगे जिन्होंने साक्षरता कक्षा अंतर्गत प्रवेशिका आंखरझांपी पुस्तक में 24 पाठ का अध्ययन किया हो, पूर्व परीक्षा में सी ग्रेड प्राप्त शिक्षार्थी शामिल हो सकेंगे। परीक्षा 30 मार्च 2022 को जिले के चयनित परीक्षा केन्द्रों में प्रातः 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक आयोजित है। प्रत्येक शिक्षार्थी को कुल 3 घण्टे का समय दिया जायेगा।
कलेक्टर नम्रता गांधी के निर्देशन में एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रोक्तिमा यादव के मार्गदर्शन और जिला शिक्षा अधिकारी श्री करमन खटकर के नेतृत्व में जिला गरियाबंद के कुल 3472 शिक्षार्थी उक्त परीक्षा में शामिल होंगे। जिले में कुल 152 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है। जिला स्तरीय एवं नगरीय निकाय एवं विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी एवं नोडल अधिकारियों को परीक्षा केन्द्रों की मॉनिटरिंग एवं परीक्षा के सफल संचालन हेतु निर्देशित किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ