महासमुंद, सरायपाली : सरायपाली विधानसभा के दूरस्थ वनांचल ग्राम टेमरी में आज उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण व विधायक किस्मत लाल नंद ने 69 लोगों को वनाधिकार पट्टे का वितरण किया इस अवसर पर अपने संबोधन में विधायक नंद ने कहा कि कई पीढ़ियों से वनांचल भूमि पर काबिज लोगों को छत्तीसगढ़ की संवेदनशील भूपेश सरकार ने इन लोगों को जीविकोपार्जन के उद्देश्य से पट्टा देने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में ग्राम टेमरी, तिलाईमाल, जामपाली, पड़कीपाली के 69 हितग्राहियों को वनाधिकार पट्टे का वितरण किया गया है। ग्राम टेमरी के वार्ड नं. 10 के लोगों ने विधायक से पेयजल उपलब्ध कराने के लिए बोर खनन की मांग भी की, जिसको गंभीरता से लेते हुए विधायक ने एक हफ्ते में बोर खनन कर पेयजल की समस्या को दूर करने की बात कही तथा 10 लाख रुपये सी.सी.रोड के लिए देने की घोषणा की है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से तहसीलदार आदित्य कुंजाम, वन विभाग के डिप्टी रेंजर सतीश पटेल सहित अन्य वनकर्मी, विधायक प्रतिनिधि पारेश्वर राय, छुईपाली ब्लॉक अध्यक्ष बलराम भोई, धनंजय नंद, ग्राम पंचायत टेमरी सरपंच खीरकुमारी पोर्ते, उप सरपंच राजवंती चौहान , सचिव इंदल खूंटे सहित समस्त पंचगण, पुलिस विभाग के अधिकारी, कांग्रेस कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे।
0 تعليقات