Advertisement

सेनमुड़ा में 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के साथ ही श्रद्धा संवर्धन और युवा सम्मलेन का आयोजन...



देवभोग, गरियाबंद : ब्लॉक के सेनमुड़ा गॉव में 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के साथ ही श्रद्धा संवर्धन और युवा सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा हैं। 29 मार्च से इस महायज्ञ का पूजन शुरू हो चुका हैं। गॉव के देशबंधु नायक के साथ ही युगेन्द्र सोनवानी ने बताया कि 29 मार्च से लेकर 31 मार्च तक गॉव में 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवम श्रद्धा संवर्धन और युवा सम्मेलन का आयोजन रखा गया हैं। पहले दिन कलश यात्रा के साथ पूजा शुरू हुई। इसी क्रम में दूसरे दिन श्रद्धा संवर्धन 1008 दिप महायज्ञ जनजागरण के साथ ही युवाओं का सम्मेलन किया गया। वहीं महायज्ञ के अंतिम दिन 9 जोड़े विधि-विधान से पूजा पाठ कर पूर्णाहुति देते हुए यज्ञ करेंगे। यहां बताना लाजमी होगा कि 9 कुण्डलीय गायत्री महायज्ञ में पहले दिन 151 कलश यात्रा एवं पांच मुख्य पंचतत्व कलश एवम एक शक्ति कलश को गॉव के माताओं एवम बहनों द्वारा तेलनदी से लेकर पूरे गॉव में जयकारे के साथ पूजा स्थल तक लाया गया।

नशे से युवाओं को दूर रखने का उद्देश्य...
जिला पंचायत सदस्य श्रीमति शकुंतला नायक, सरपंच गीतांजलि मरकाम, जनपद सदस्य गौरी सोनवानी के साथ ही गायत्री मंदिर देवभोग के रमसाय मरकाम, युगेन्द्र सोनवानी ने बताया कि गाँव में युवा सम्मेलन में युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रवचन के माध्यम से समझाइश दिया गया। इसी के साथ ही बताया गया कि नशा एक सभ्य समाज के निर्माण में बहुत बड़ा बाधक हैं। नशे से कई घर-परिवार तबाह हो जाते हैं। नशा सिर्फ विनाश का कारण बनता हैं। ऐसे में नशे से दूर रहकर युवा नए भारत को गढ़ने में अपनी अहम भूमिका निभा सकते हैं। इसी के साथ ही एक सभ्य समाज का निर्माण भी नशे से दूर रहकर किया जा सकता हैं।

संवाददाता : टेलू राम कश्यप
मो.नं. : 77228 88081

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ