Advertisement

रामायण मंडली प्रतियोगिता का दूसरा चरण समाप्त...



फिंगेश्वर, गरियाबंद : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस शासन द्वारा रामायण मंडलियों के कार्यशील कलाकारों के संरक्षण एवं संवर्धन एवं कला दलों के सतत विकास हेतु रामायण मंडली प्रोत्साहन योजना के तहत रामायण मंडलियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित किया जा रहा है। जिसके तहत यह प्रतियोगिता पहले चरण में ग्राम पंचायत में जितने भी रामायण मंडलियां हैं, उनके बीच प्रतियोगिता के माध्यम से एक विजेता रामायण मंडलियों को चुना जाएगा।



तत्पश्चात दूसरे चरण में चुने गये प्रत्येक ग्राम पंचायत रामायण मंडलियों के बीच जनपद पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित होंगे। तत्पश्चात तीसरे चरण में प्रत्येक जनपद पंचायत के विजेता रामायण मंडलियों के बीच जिला स्तर पर प्रतियोगिता के माध्यम से जिला स्तरीय विजेता को चुना जाएगा। उन सभी जिला स्तरीय विजेता रामायण मंडलियों के बीच राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। रामायण मंडली प्रतियोगिता में भाग लेने वाले टोलियों को पुरस्कार देने का भी प्रावधान है।



इसी तार्तम्य में गरियाबंद ज़िले के फिंगेश्वर जनपद पंचायत के नेतृत्व में रामायण मंडली प्रतियोगिता जनपद प्रांगण में आयोजित की गई। क्षेत्र के विधायक अमितेश शुक्ल के मुख्य आथित्य में एवं सर्वराकार मंदिर ट्रस्ट कमिटी फिंगेश्वर, निलेन्द्र बहादुर सिंह के अध्यक्षा में जनपद पंचायत फिंगेश्वर क्षेत्र के 72 ग्राम पंचायतों से चयनित 8 प्रतिभागी दलों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। ग्राम पंचायत कोसमखुंटा के श्री पंचमुखी मानस मंडली, ग्राम पंचायत सिर्रीखुर्द के श्री राम विजय मानस परिवार, ग्राम पंचायत पाली के जय किरण मानस मंडली, ग्राम पंचायत टेका के तुलसी के राम मानस मंडली, ग्राम पंचायत लफन्दी के जय अम्बे मानस मंडली, ग्राम पंचायत परतेवा के राजीव लोचन मानस परिवार, ग्राम पंचायत बासीन के जय मां दुर्गा मानस मंडली, ग्राम पंचायत रवेली (भेण्ड्री) के श्रद्धा सुमन मानस मंडली ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने आयोजन को स्थानीय रामायण मंडलियों के लिए आवश्यक और प्रेरक बताया।



कांग्रेस के जिला महामंत्री मनीष दुबे ने अपने उदबोधन में शासन के सभी महत्वकांक्षी योजनाओं को कुछ काव्यायन के रूप में प्रस्तुत किया।

आपको बता दें की प्रथम एवं द्वितीय चरण की प्रतियोगिता के बाद तृतीय चरण में जिला स्तर पर दो अप्रैल अनुमानतः को प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। अंतिम चरण में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आठ से 10 अप्रैल के बीच शिवरीनारायण में आयोजित होगी।

फिंगेश्वर जनपद पंचायत स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता के प्रथम एवं द्वितीय चरण की प्रस्तुति के मौके पर मुख्य अतिथि प्रथम पंचायत मंत्री अमितेश शुक्ल एवं जनपद अध्यक्षा पुष्पा जगन्नाथ साहू, अध्यक्षता में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष योगेश साहू एवं सर्वराकार मंदिर ट्रस्ट समिति फिंगेश्वर निलेन्द्र बहादुर सिंह और विशिष्ट अथिति में फिंगेश्वर जनपद के सभी सदस्य, सभापति, पंचायत सचिवगण, सरपंचगण, जिला कांग्रेस अध्यक्ष भवसिंह साहू, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राकेश तिवारी, जिला पंचायत सभापति मधुबाला रात्रे, जिला कांग्रेस महामंत्री मनीष दुबे, फिंगेश्वर नगर पंचायत एल्डरमैन ओमप्रकाश बंछोर, जीतेंद्र सिंह ठाकुर के साथ कांग्रेस के सभी ज़ोन प्रभारी कार्यकर्ता एवं रामायण श्रोतागण उपस्थित थे।

إرسال تعليق

0 تعليقات