राजिम, गरियाबंद : राजिम के समीप ग्राम पंचायत बकली के युवाओं द्वारा भक्त माता कर्मा जयंती एवम गुरु बालक दास जी के शहादत दिवस के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजन किया गया था। जिसमें ग्राम पंचायत बकली व आसपास के ग्राम के युवाओं ने बढ़ चढ़कर रक्तदान कर अपनी भूमिका निभाई।
युवा प्रकोष्ठ सतनामी समाज ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश भारती ने बताया कि यह आयोजन हमारे ग्राम में पहली दफा हुआ है जो ग्राम के वरिष्टजनों एवम युवा साथियों के सहयोग से सफल आयोजन रहा आगे कहा की रक्तदान करने से न केवल दूसरो को स्वास्थ्य लाभ पहुंचता है बल्कि रक्तदाता को भी स्वाथ्य लाभ मिलता है, भारती ने बताया की खुद 7वीं बार रक्त दान किया है।
ग्राम साहू समाज उपाध्यक्ष हीराधर साहू, टिकेश आदिल, देवप्रशाद बघेल, सुभाष साहू, हसमन भारती, आशीष आदिल, लक्ष्मण भारती, देवराज कुर्रे, हेमंत साहू, दादू साहू, राजा साहू, गोपी कोशले, खेमलाल सोनवानी, नुमेश साहू, दिगेश यादव, दीपक साहू सहित युवाओं ने रक्त दान किया। सरपंच प्रतिनिधि मुन्ना कुर्रे, अंजोर साहू, द्वारिका साहू, गुलाल साहू, हरिचंद साहू, किरण टंडन, राजेश परमार व पूरी साहू समाज ग्राम पंचायत बकली ने शिविर में सहयोग प्रदान किया।



0 تعليقات