Advertisement

फ्री में दिखाया गया "दि कश्मीर फाइल्स"...





बागबाहरा, महासमुंद : 11 मार्च 2022 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ हुई फिल्म "दि कश्मीर फाइल्स" को कई मिले-जुले रिव्यू मिले रहे हैं। विवेक अग्निहोत्री द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म 90 के दशक में कश्मीर विद्रोह के दौरान कश्मीरी पंडितों के पलायन पर आधारित है।

हालाँकि फिल्म को रिलीज़ हुए 5 दिन हो चुके हैं, लेकिन दिन ब दिन फिल्म अब राजनीतिक अखाड़े का प्रमुख मुद्दा बनता जा रहा है। महासमुंद जिले के बागबाहरा में 16/03/2022 बुधवार को 3से6 वाला शो मुफ्त में आयोजित किया गया।

राष्ट्रवाद का अलख जगाए...भारत माता की जय... जिला पंचायत सदस्य अलका चंद्राकर के सौजन्य से बागबाहरा में 3 से 6 वाला शो बिलकुल फ्री में दिखाया गया। फिल्म की लोकप्रियता और फ्री में देखने के अवसर ने काफी संख्या में भीड़ इकट्ठी कर दी। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा, जिला संयोजक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नरेश चंद्राकर, प्रदेश वि आमंत्रित सदस्य भाजपा किसान मोर्चा उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ