गरियाबंद : छत्तीसगढ़ सरकार की उपलब्धियों पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी सह-सूचना शिविर का आयोजन जिले में 07 मार्च से 16 मार्च 2022 तक किया जाएगा। कलेक्टर नम्रता गांधी के मार्गदर्शन में जनसम्पर्क विभाग द्वारा सोमवार, 07 मार्च 2022 को मैनपुर से इसका शुभारंभ किया गया। इसी कड़ी में 08 मार्च को देवभोग, 09 मार्च इंदागांव ,10 मार्च को धुरवागुडी, 11 मार्च को बासीन, 12 मार्च को छुरा में छायाचित्र प्रदर्शनी सह-सूचना शिविर आयोजित की जायेगी। इसके अलावा 13 मार्च को बारूला,14 मार्च को सड़कपरसली, 15 मार्च को बोरसी तथा 16 मार्च 2022 को चरौदा के हाट बाजार में उक्त आयोजन किया जायेगा। छायाचित्र प्रदर्शनी सह-सूचना शिविर में जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका जनमन एवं राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं की विस्तृत जानकारी वाले पॉम्पलेट का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है।
प्रदर्शनी में आकर्षक सनबोर्ड के माध्यम से राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना - मुख्यमंत्री किसान न्याय योजना, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, स्वास्थ्य योजनाएं, वनोपज, बिजली बिल हाफ योजना, श्रम सम्मान-श्रमिकों को सुविधाओं के नए आयाम, वनोपज से वन आश्रितों के जीवन में बहार, युवाओं को नए रोजगार के अवसर, छत्तीसगढ़ी तीज त्योहारों पर नए सार्वजनिक अवकाश, नारी सशक्तिकरण के नए कदम, रोका-छेका अभियान, गोधन न्याय योजना, जल जीवन मिशन, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, जन स्वास्थ्य के बड़े कदम, सुराजी गांव योजना, छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना, श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर के तहत सस्ती दवाइयों की उपलब्धता आदि की विस्तृत जानकारी प्रदर्शित की गई है। मैनपुर में छायाचित्र प्रदर्शनी अवलोकन करने के पश्चात ग्राम जाड़ापदर के अभिराम नागेश, छुहिया के जागेश्वर पटेल, हरदीभाठा के मितानिन कुमारी साहू, भटगावं के मुरहा राम, बारला के भगवती बाई, ठेमनी के पूर्णिमा ध्रुव व ताराबाई तथा मैनपुर मो.सलीम, श्यामलाल, प्रीतम सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए छायाचित्र प्रदर्शनी और जनसम्पर्क विभाग के प्रकाशन को सरकार की योजनाओं को जानने-समझने का अच्छा माध्यम बताया।
0 تعليقات