गरियाबंद : जिले में शिशु संरक्षण माह का आयोजन 04 मार्च से 08 अप्रैल 2022 तक प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को किया जा रहा है। जिसमें 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन-ए सिरप की खुराक, 6 माह से 05 वर्ष के बच्चों को सप्ताह में दो बार आयरन सिरप, गर्भवती महिलाओं के लिए आयरन की गोली, ए.एन.सी. जांच, अति गंभीर कुपोषित बच्चों की जांच व नियमित टीकाकरण किया जा रहा है। जिले में 9 माह से 5 वर्ष तक के 49235 बच्चों को विटामिन ए व 6 माह से 05 वर्ष के 58547 बच्चों को आयरन सिरप पिलाये जाने का लक्ष्य है।
शिशु संरक्षण माह का शुभांरभ ग्राम पंचायत सड़क परसुली में जिला पंचायत सी.ई.ओ. श्रीमती रोक्तिमा यादव ने ढ़ाई वर्षीय निखिल साहू को आयरन का सिरप पिलाकर किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एन.आर.नवरत्न, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.बी.बारा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ.रीना लक्ष्मी मौजूद थे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया की 9 माह से 05 पांच वर्ष के सभी बच्चों को विटामिन-ए 6 माह के अंतराल में एवं 6 माह से 5 वर्ष बच्चों को आरयन सिरप सप्ताह में 2 बार सभी स्वास्थ्य केन्द्रों एवं आंगनबाड़ी क्रेन्द्रों में पिलाया जा रहा है। साथ ही गर्भवती माता के लिए प्रतिदिन 1 गोली दिया जा रहा है एवं जो बच्चें छुट जायेगें उन बच्चों को अतिरिक्त मॉनिटरिंग कर दवा सेवन कराया जायेगा। विटामिन-ए वसा में घुलनशील विटामिन है, जो प्रकृतिक रूप से कई खाद्य पदार्थो में मौजुद होता है। विटामिन-ए सामान्य दृष्टि प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए महत्वपूर्ण हैं जों आंख की कर्निया की रक्षा करने में मदद करता है और हृदय फेफड़े गुर्दे और अन्य अंगों को ठीक से काम करने एवं रतौधीं रोग से छुटकारा और रोकथाम करने में मदद करता है।
इस अवसर पर न्यूट्रिशन इंडिया के टीम की श्रीमती अल्का द्विवेदी, यूनिसेफ से तेजराम सारथी, संरपच श्रीमती सुरेखा नागेश, सचिव मेघलाल साहू, वरिष्ठ नागरिक बंशीलाल साहू, विकसखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक शेखर सिंह धुर्वे, बी.ई.ई. एम.एल.कश्यप, सुपरवाइजर के.के.कृषाणु, आर.के.वर्मा व ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक, मितानिन एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
0 تعليقات