Advertisement

विकासखण्ड स्तरीय कृषक सलाहकार समिति का किया गया गठन...

महासमुंद : कृषि विभाग के आत्मा योजानांतर्गत नवीन कृषक सलाहकार समिति की बैठक आज वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय लभराखुर्द महासमुंद में आयोजित की गई। बैठक की शुरूआत में कृषक सलाहकार समिति के सदस्यों एवं विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने परिचय दिए गए। एसएडीओ कृषि भीमराव घोड़ेसवार ने आत्मा योजनांतर्गत होने वाले समस्त घटकों एवं गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने महासमुंद विकासखण्ड को रबी वर्ष 2022 के लिए प्राप्त विभिन्न योजनांतर्गत फसल प्रदर्शन एवं अन्य विभागीय कार्यों की लक्ष्य एवं पूर्ति तथा वर्ष 2022-23 की कार्ययोजना के बारे में चर्चा की। साथ ही उद्यानिकी विभाग, मछली पालन, पशुपालन और कृषि अभियांत्रिकी के अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभागीय योजनाओं के बारे में सदस्य गणों को जानकारी दी गई। बैठक में अध्यक्ष कुलेश्वर सिंह ठाकुर, जनपद सदस्य श्रीमती निधि चन्द्रकार, खिलावन सिंह ध्रुव, पवन कुमारी देवांगन, लोकेश चन्द्राकर, केवल धीवर, शिवचरण यादव, एवं कृषि व समवर्गीय विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ