राजधानी रायपुर और महासमुंद सायकल यात्रियों का वन चेतना केंद्र में होगा मिलन...
प्रतिभागी 24 मार्च तक ऑनलाइन कर सकते है आवेदन...
जिले से अब तक 100 से ज्यादा प्रतिभागियों ने कीये आवेदन...
सायकल यात्रा 26 मार्च को सबेरे 7ः00 बजे वन विद्यालय महासमुंद से होगी रवाना...
वहीं उमेश साहू डिप्टी कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सरायपाली राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों की लाईजनिंग का कार्य करेंगे। जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार धृतलहरे महासमुंद में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों की लाईजनिंग कार्य देखेंगे। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी गजेन्द्र ध्रुव को सिरपुर भ्रमण एवं प्रतिभागियों की व्यवस्था एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के नोडल होंगे। जिला नेहरू युवा केन्द्र अधिकारी अदनान पाल टूर डे सिरपुर आयोजन के रजिस्ट्रेशन आदि संधारित करेंगे। प्रचार-प्रसार का जिम्मा सहायक संचालक शशिरत्न पाराशर को सौंपा गया है।
टूर डे सिरपुर का आयोजन शनिवार 26 मार्च को महासमुंद से होगा। यह सायकल यात्रा सुविधानुसार सायकल सवार इस यात्रा में शामिल हो सकते है। महासमुंद से सिरपुर के लिए सायकल यात्रा तीस किलोमीटर की होगी। सायकल यात्रा शनिवार 26 मार्च को सबेरे 7ः00 बजे वन विद्यालय महासमुंद से रवाना होगी। जिसमें सिरपुर तक तीन स्टॉपेज होंगे। पहला स्टॉपेज बेमचा, दूसरा वन चेतना केंद्र कोडार और तीसरा सिरपुर लक्ष्मण मंदिर परिसर होगा। महासमुंद जिले के सायकल यात्रियों के लिए रजिस्ट्रेशन निःशुल्क है। ऑनलाईन आवेदन के लिए https://bit.ly/TDS-mahasamund
अधिकारियों ने बताया कि महासमुंद जिले के सायकल यात्रियों के लिए प्रवेश निःशुल्क दिया जाएगा। अन्य जिले के प्रतिभागियों के लिए पंजीयन शुल्क 3000 होगा। जिसमें उन्हें किट पहनने एवं खाने की व्यवस्था दी जाएगी। यदि प्रतिभागी ठहरने एवं खाने की व्यवस्था नहीं चाहता है तो उसे पंजीयन शुल्क के रूप में मात्र एक हजार रुपए देना होगा। इसमें उन्हें किट प्रदान की जाएगी। राजधानी रायपुर से और महासमुंद से निकलने वाली सायकल यात्रा का मिलन वन चेतना केंद्र महासमुंद में होगा। सायकल यात्रा समापन पश्चात सिरपुर भ्रमण तथा शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। अधिकारियों ने यह भी बताया कि सायकल यात्रा में सिरपुर में ठहरने वाले प्रतिभागी रविवार 27 मार्च को प्रातः वापस होंगे।


0 टिप्पणियाँ