Advertisement

वनों को आग से बचाने कन्ट्रोल रूम स्थापित...

संपर्क नम्बर जारी...


गरियाबंद : गर्मी के मौसम में वनों में लगने वाले आग से बचाने के लिए वन विभाग द्वारा कन्ट्रोल रूम स्थापित कर संपर्क नम्बर जारी किया गया है। कलेक्टर नम्रता गांधी द्वारा दिये गये निर्देश अनुसार फायर वाचर, सचिव, सरपंच, रोजगार सहायकों को भी जंगल में आग लगने की जानकारी मिलते ही वन विभाग को सूचित करने और तत्काल आग को बुझाने की प्रबंध करने के निर्देश दिये गये है। इसी तारतम्य में वन मण्डलाधिकारी मयंक अग्रवाल द्वारा गरियाबंद वन मंडल में कन्ट्रोल रूम स्थापित कर कन्ट्रोल रूम प्रभारी तैनात कर दिया गया है। कन्ट्रोल रूम प्रभारी का मोबाईल नम्बर 7987064635 पर संपर्क कर सूचना दी जा सकती है। इसके अलावा वनमण्डलाधिकारी 7587011200, उप वनमण्डलाधिकारी राजिम 9753034333, गरियाबंद 9009917777 एवं देवभोग 7724840444 पर भी संपर्क कर सूचना दी जा सकती है। मयंक अग्रवाल ने कहा है कि गरियाबंद जिला वनाच्छादित होने के साथ-साथ वन्य प्राणी बाहुल्य जिला है। जिले में साल, बीजा, सागौन एवं अन्य इमारती प्रजाति के वृक्ष तथा औषधी बहुतायत में पाये जाते है। वन क्षेत्रों में आग लगने से इमारती एवं औषधी लकड़ी जल जाते है। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जंगल में आग लगने की सूचना प्राप्त होते ही उक्त नम्बरों पर तत्काल सूचना देकर वनो को आग से बचाने में मदद करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ