Advertisement

फिंगेश्वर जनपद क्षेत्र के सचिवों ने जिला कलेक्टर से की अपने विभागीय कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग...



गरियाबंद : जिले के फिंगेश्वर विकासखण्ड के 72 ग्राम पंचायत सचिवों ने कलेक्टर व जिला पंचायत अधिकारी से फिंगेश्वर जनपद में कार्यरत कारारोपण अधिकारी व आंतरिक लेखा परीक्षण विनोद त्रिवेदी एवं छन्नूलाल देवांगन के विरुद्ध नामजद हस्ताक्षर युक्त शिकायत की है और अविलंब स्थानांतरित करने की माँग की है। सचिवों के अनुसार मुख्यालय के दो अधिकारी आए दिन पंचायतों में आकर नगद राशि की मांग करते हैं। इसके अलावा सचिवों को धमका कर शराब पिलाने का दबाव बनाते हैं।
पंचायत सचिवों ने बताया कि एक पंचायत से करीब 35000 रुपए की मांग भी की गई है।


उक्त अधिकारी के आए दिन ऊँची पहुँच बताकर परेशानियाँ उत्पन्न हो रही हैं और साथ ही अप्रिय घटना घटने की संभावना बताई है।
जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।
अधिकारियों की लापरवाही व गैर जिम्मेदाराना रवैये से आक्रोशित पंचायत सचिवों ने शिकायत पर उचित जांच कर 7 दिवस के अंदर कार्यवाही करने की मांग की है, उसके बाद अनिश्चित कालीन आंदोलन की चेतवनी दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ