कोसरिया महरा समाज के नवनियुक्त अध्यक्ष उर्जावान सरल-स्वभाव व्यक्तित्व के धनीजनों...
डॉ.योगीराज माखनलाल कश्यप ने किया आभार व्यक्त...
गरियाबंद : डॉ.योगीराज माखनलाल कश्यप ने छुरा, मैनपुर, कांदाडोंगर, देवभोग और नदी उस पार से आये समस्त स्वजातीय बन्धुओं से अपना बहुमूल्य समय निकाल कर महासभा को सफल बनाने और सब के महत्वपूर्ण योगदान से उन्हें जिम्मेदारी निभानें के अवसर देने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि "निश्चित ही हम सब के लिए ये एक बड़ी जिम्मेदारी है जिसके निर्वाहन हम-आप सब मिलकर ही सकारात्मक विचारों के माध्यम से ही समाज का प्रगति संम्भव होगा। आदरणीय बन्धुओं आप के इस स्नेह सदैव हम पर बनाये रखेंगे।"
योगीराज कश्यप जी ने आभार प्रकट करते हुऐ कहा कि, "समस्त युवा बन्धुओं आप सबके धैर्य, समाज के प्रति निष्ठा और समर्पण भाव मुझे आत्म-विभोर करते हैं। मैं कोसरिया महरा समाज जिला गरियाबंद की ओर से आप सभी आत्मीय बन्धुओं को बहुत बहुत आभार प्रकट करता हूं। आप सब के आशीर्वाद और करुणा मुझ-पर सदैव बनाये रखना।"
गरियाबंद, छुरा, मैनपुर, देवभोग, कांदाडोंगर परिक्षेत्र में काफी हर्ष का माहौल...
जिले के कोसरिया महरा समाज के सदस्य टेलू राम कश्यप नें बधाई देते हुऐ कहा कि, "जिला-गरियाबंद के कोसरिया महरा समाज के प्रबुद्ध-जनों द्वारा अध्यक्ष के पद पर डॉक्टर योगीराज माखनलाल कश्यप जी को कोसरिया महरा समाज के अध्यक्ष पद पर नियुक्त होनें पर, मैं हृदय से बधाई एवं शुभकामनाऐं प्रेषित करता हूँ। आशा करता हूँ कि
आपके अक्षुण सामर्थ्य और योग्यता अनुसार
आप समाज की दिशा और दशा बदलनें में सफल होंगे तथा हम सबका साथ आपके संघर्षों के साथ सदैव रहेगा।"
नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची :
अध्यक्ष : योगीराज माखनलाल कश्यप, मु.पो.चनाभाठा उरमाल
सचिव : कुमेन्द्र कुमार कश्यप, मु.पो.सरगीगुड़ा उरमाल
उपाध्यक्ष : कंचन कुमार कश्यप, मु.पो.देवानमुड़ा झाखरपारा
कोषाध्यक्ष : खिरनाथ कश्यप मु.पो.मोखागुड़ा
सह सचिव : जगदीश कश्यप मु.पो.फुलीमुड़ा निष्ठीगुड़ा।


0 تعليقات