14 से 18 तक चलेगा मेला...
तीन दिन देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम की बिखरेगी छटा...
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सुश्री पूजा बंसल ने बताया कि खल्लारी महोत्सव 2022 का आयोजन तीन दिवस 15.17 अप्रैल तक होगा। मेला गुरुवार 14 से 18 अप्रैल तक चलेगा। महोत्सव में लोक कला संस्कृति से जुड़े विविध कार्यक्रम का रात्रिकालिन में होगा। पूरे तीन दिन खल्लारी मेला महोत्सव में देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम की छटा बिखरेगी। बागबाहरा और महासमुंद के बीच भीमखोज के पास खल्लारी में लगने वाले मेले में इस बार भी बच्चों के लिए हवाई झूला, चांद तारे झूला, सुपर ड्रैगन, ब्रेक डांस झूला, मिक्की माउस बच्चों की वाहन धूम मोटर का विशेष आकर्षण रहेगा।
मां खल्लारी के दरबार में राज्य के कोने-कोने से लोग चौत्र पूर्णिमा मेले के दिन खल्लारी पहुंचते है। मां खल्लारी की विशेष पूजा अर्चना करते है तथा चौत्र पूर्णिमा के दिन इस क्षेत्र का माहौल किसी बडे़ त्योहारो से कम नहीं रहता है। जहां इस दिन हर जगह खल्लारी में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिलती है।

खल्लारी मेला महोत्सव आयोजन जनपद पंचायत बागबाहरा के द्वारा होता हैए जिसमें अब तक छत्तीसगढ़ के ख्याति प्राप्त लोक कलाकारों के साथ स्थानीय लोक कलाकारों को आमंत्रित किया जाता रहा है। जिसे देखने लोगों की भीड़ उमड़ती थी। इस बार भी जनपद पंचायत बागबाहरा द्वारा कलाकारों को ही आमंत्रित किया गया है। जिसके कारण दर्शनार्थी उत्साहित है।
खल्लारी में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और मेले में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस के जवान अपने विभाग के आला अधिकारियों के साथ तैनात रहेंगे जहां प्रतिवर्ष मेले में लगने वाले भीड़ के मद्देेनजर इस बार भी पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया है। जहां पुलिस के जवान मां खल्लारी के दोनों मंदिरोंए मेला महोत्सव स्थलए खल्लारी मेला स्थलए आदि जगहों में में तैनात रहेंगे।

0 تعليقات