Advertisement

देवभोग की आठ समितियों में 2 करोड़ 32 लाख 68 हजार 163 रुपये के धान का सुखत...



देवभोग, गरियाबंद : देवभोग ब्लॉक के आठ समितियों में 2 करोड़ 32 लाख 68 हजार 163 रुपये के धान का सुखत पाया गया है। वहीं आठों समितियों में सबसे ज्यादा सुखत झाखरपारा समिति में मिला है। यहां की समिति में 1103.82 किवंटल धान में सुखत कमी होना पाया गया है। यहां समिति से करीब 21 लाख 41 हजार 410 रुपये वसूली किया जाना है। इसी क्रम में सुखत में कमी को लेकर दूसरे स्थान पर दीवानमुड़ा समिति है। दीवानमुड़ा समिति में 1102 किवंटल सुखत का कमी मिला है। समिति से करीब 21 लाख 37 हजार 880 रुपये वसूली किया जाना है। वहीं तीसरे स्थान पर खोखसरा समिति में 905 किवंटल का सुखत में कमी मिला है। यहां समिति से 17 लाख 55 हजार 700 रुपये वसूली किया जाना है। वहीं चौथे स्थान पर देवभोग समिति में करीब 672.99 किवंटल कमी सुखत पाया गया है। यहां समिति से करीब 13 लाख 5 हजार 600 रुपये की वसूली की जानी है। वहीं पांचवें नम्बर पर लाटापारा समिति में करीब 657.79 किवंटल धान में सुखत में कमी पाया गया है। यहां समिति से करीब 12 लाख 76 हजार 112 रुपये वसूली की जानी है। इसी क्रम में रोहनागुड़ा समिति में 570.36 किवंटल धान का सुखत पाया गया है। यहां समिति से 11 लाख 06 हजार 498 हजार वसूली किया जाना है। वहीं निस्टिगुड़ा समिति में करीब 385.85 किवंटल धान का सुखत मिला है। यहां समिति से करीब 7 लाख 48 हजार 549 रुपये वसूली किया जाना है। वहीं गोहरापदर समिति में 347.43 किवंटल धान का सुखत मिला है। यहां समिति से 6 लाख 74 हजार 14 रुपये की वसूली की जानी है। वहीं झिरिपानी समिति में 251.60 किवंटल धान का सुखत मिला है। यहां समिति से 4 लाख 88 हजार 104 रुपये का वसूली किया जाना है। वहीं सुखत को लेकर झाखरपारा समिति के अध्यक्ष असलम मेमन ने कहा कि जब हमने 72 घंटे में धान के उठाव का एग्रीमेंट किया था, तो शासन द्वारा 72 घंटे के अंदर उठाव क्यों नहीं किया गया। यदि 72 घंटे में धान का उठाव होता तो इतना सुखत नहीं आता। मेमन ने कहा कि इस बार हर समिति में सुखत एक से डेढ़ प्रतिशत का है, जबकि इससे पहले भी जब तीन प्रतिशत तक के सुखत को शासन मान्य करती थी। वहीं खरीदी दिसम्बर में शुरू हुई और उठाव मार्च महीने तक नहीं हुआ। ऐसे में डेढ़ से दो प्रतिशत सुखत आना जायज है। वहीं देवभोग समिति के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने भी कहा कि यदि समय पर उठाव होता तो इतना सुखत नहीं आता। विनोद ने कहा कि दिसम्बर में खरीदे हुए धान को मार्च महीने के अंतिम तक में उठाया गया, ऐसे में सुखत आना स्वभाविक बात है। 

13 मंडियों से करीब 1 करोड़ 5 लाख 712 रुपये की वसूली...
यहां बताना लाजमी होगा कि मैनपुर ब्लॉक के गोहरापदर जिला सहकारी बैंक के अंतर्गत आने वाले 13 मंडियों में भी हजारों किवंटल धान का सुखत पाया गया है। यहां 13 मंडियों से करीब 1 करोड़ 5 लाख 712 रुपये की वसूली की जानी है। यहां बताते चले कि उरमाल समिति में 414.71 किवंटल धान का सुखत पाया गया है। यहां समिति से करीब 8 लाख का वसूली किया जाना है। वहीं गोहरापदर समिति में 827.42 किवंटल धान का सुखत मिला है। यहां समिति से करीब 16 लाख का वसूली किया जाना है। इसी क्रम में धौराकोट समिति में 723.05 किवंटल धान का सुखत पाया गया है। समिति से यहां करीब 14 लाख का वसूली किया जाना है। वहीं ढोरर्रा समिति में 1267.13 किवंटल धान का सुखत मिला है। यहां समिति से 24 लाख 59 हजार का वसूली किया जाना हैं। इसी के साथ ही सिनापाली समिति में 970.11 किवंटल धान का सुखत पाया गया है। यहां समिति से करीब 18 लाख 83 हजार वसूली किया जाना है। वहीं झरगॉव समिति में 759.60 किवंटल धान का सुखत पाया गया है। यहां समिति से करीब 14 लाख 73 हजार का वसूली किया जाना है। वहीं तेतलखूंटी समिति में करीब 301.37 किवंटल सुखत मिला है। यहां समिति से करीब 5 लाख 84 हजार का वसूली किया जाना है। वहीं चिचिया समिति में करीब 719.88 किवंटल धान का सुखत पाया गया है। यहां समिति से 13 लाख 95 हजार की वसूली की जानी है। वहीं बरबहली समिति में करीब 197.72 किवंटल धान का सुखत मिला है। यहां समिति से 3 लाख 83 हजार का वसूली किया जाना है। इसी क्रम में अमलिपदर समिति में करीब 422 किवंटल धान का सुखत पाया गया है। यहां समिति से करीब 8 लाख 18 हजार की वसूली की जानी है। वहीं मूढ़गेलमाल में 697.22 किवंटल धान का सुखत पाया गया है। यहां समिति से करीब 13 लाख 52 हजार का वसूली किया जाना है। वहीं सरनाबाहाल में 195.18 किवंटल धान का सुखत पाया गया है। यहां समिति से 3 लाख 78 हजार रुपये वसूली किया जाना है। वहीं कांडेकेला समिति में करीब 612.14 किवंटल धान का सुखत पाया गया है। यहां समिति से करीब 11 लाख 87 हजार वसूली की जानी है।

संवाददाता : टेलू राम कश्यप
मो.नं. : 77228 88081

إرسال تعليق

0 تعليقات