Advertisement

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू 4 अप्रैल को बासीन आयेंगे...



गरियाबंद : प्रदेश के लोक निर्माण, गृह, जेल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व व पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू 04 अप्रैल, सोमवार को गरियाबंद जिले के प्रवास पर रहेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू सोमवार 4 अप्रैल 2022 को अपरान्ह 1.40 बजे ग्राम अहिल्दा जिला बलौदाबाजार से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर अपरान्ह 2.10 बजे ग्राम बासीन जिला गरियाबंद पहुंचेंगे। वे यहां पर भक्त माता कर्मा जयंती एवं सामाजिक समरसता सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम पश्चात मंत्री ताम्रध्वज साहू अपरान्ह 3.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।  

إرسال تعليق

0 تعليقات