काम बंद...कलम बंद...
फिंगेश्वर, गरियाबंद : जिले के फिंगेश्वर जनपद के 72 ग्राम पंचायतों के सचिव जनपद प्रांगण में पुनः आंदोलनरत होने जा रहे हैं। पंचायत सचिवों की मांग पूरी न होने की स्थिति में, सचिव संघ द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन पत्र के अनुसार अनिश्चितकालीन आंदोलन की शुरुआत कल यानी 14.04.2022 से शुरू होने जा रही है।
आपको याद दिलाते चले कि फिंगेश्वर जनपद अंतर्गत 72 पंचायत के सचिवों ने पिछले महीने की 29 तारीख को जिला कलेक्टर एवं जिला पंचायत CEO के नाम एक शिकायत पत्र सौंपा था, जिसमें फिंगेश्वर जनपद में कार्यरत सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी विनोद त्रिवेदी एवं प्रभारी वरिष्ठ आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी छन्नुलाल देवांगन के विरुद्ध गंभीर आरोप लगाए गए थे। गंभीर आरोपों के बावजूद पंचायत सचिवों ने उक्त अधिकारियों के विरुद्ध महज स्थानांतरण की मांग रखी थी।
कलेक्टर एवं जिला पंचायत CEO के निर्देश पर उपसंचलक जिला पंचायत सुश्री पद्मिनी हरदेल को जाँच अधिकारी बना कर भेजा गया था। जाँच अधिकारी ने दोनों पक्षों के बयान लेने के बाद सात दिवस तक कार्यवाही का आश्वासन भी दिया था। जाँच प्रक्रिया में हो रही विलंब और आश्वासनों के समय सीमा में पूरा न होने की स्थिति में पंचायत सचिवों का आंदोलन अब पुनः अनिश्चितकालीन के लिए आरंभ होने जा रहा है।
दो अधिकारी के स्थानांतरण की मांग पर अब पंचायती कार्य में विघ्न पड़ने की स्थिति निर्मित हो गई है, जिसे विकास कार्य तो अवरुद्ध होगा ही साथ ही कई ग्रामीण हिग्रहि भी शासन की अनेकों कल्याणकारी योजनाओं से उक्त समय तक वंचित रहेंगे। इन अव्यवस्थाओं का सचिवों ने स्वयं शासन-प्रशासन को ही ज़िम्मेदार ठेहराया है। अब देखा ये है कि कब शासन के कान में डली तेल सूखती है और कब पंचायत सचिव अपने कार्यों पर फिर से जाते हैं ? !



0 टिप्पणियाँ