आमसभा को लेकर समाज के युवाओं में उत्साह...
मैनपुर, गरियाबंद : जिला के कोसरिया महरा समाज का आमसभा देवभोग विकास खण्ड स्थित ग्राम मोखागुड़ा में 14 अप्रैल से दो दिवशीय आमसभा का आयोजन कर रहे है जिसकी तैयारी आमसभा संचालन समिति निर्माण कर जिला के परिक्षेत्र छुरा, मैनपुर, देवभोग, कांदाडोंगर, नदी उस पार में सघन प्रचार प्रसार किया जा रहा है। महरा समाज युवा मंच के संयोजक कुमेन्द्र कश्यप ने कहा कि गरियाबंद जिले अन्तर्गरत लगभग एक लाख की आबादी वाले कोसरिया महरा समाज का 9वी आमसभा का आयोजन से क्षेत्र के सामाजिक युवाओ में एक नई उत्साह देखने को मिल रहा है कयास लगाई जा रही है कि इस बार समाज के प्रतिनिधि मंडल में युवाओ की भागीदारी सम्भावित है। समाज को सशक्त और शिक्षित बनाने के लिए शिक्षा और संस्कार एवं समाज में समरूपता बनाये रखने के लिए महिला सशक्तीकरण पर विशेष बल दिया जावेगा। सामाजिक एकता पर जोर देते हुए श्री कश्यप ने कहा कि समाज मे युवाओ की भागीदारी और बुजुर्गों की अनुभव से एक अच्छे सभ्य समाज का निर्माण होता वैसे में समाज के युवाओं को इस आमसभा में सकारात्मक विचार के साथ उपस्थित होकर समाज को सुसंगठित बनाने में अपनी महत्वपूर्ण योगदान देना होगा।
आमसभा का प्रचार प्रसार करने संचालन मण्डल गांव-गांव में दे रही है दस्तक...
कोसरिया महरा समाज जिस-जिस गांव में निवास करती है वंहा-वंहा आमसभा संचालन समिति पहुच कर महिला, युवा और बुजुर्गों स्वजातीय बन्धुओ को आमसभा के लिए निमंत्रण दे रहे है।संचालन समिति में प्रमुख रूप से घनश्याम कश्यप, लैबनो राम कश्यप, चंद्रकिशोर कश्यप, डमरूधर कश्यप चैन सिंह कश्यप, गंगाधार कश्यप, जगदीश कश्यप, हेमलाल कश्यप, बलदेव कश्यप, विजय कश्यप, पूरन लाल कश्यप, मदनो राम कश्यप, धन्नूर्जय कश्यप सहित पन्द्रह सदस्यीय समिति है।
संवाददाता : टेलू राम कश्यप
मो.नं. : 77228 88081, 9301888081

0 टिप्पणियाँ