Advertisement

डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल मुंगझर में नए सत्र की शुरुआत पर हुआ हवन पूजन...



देवभोग, गरियाबंद : डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल मुंगझर के नए सत्र की शुरुआत को लेकर शुक्रवार को स्कूल परिसर में हवन पूजन किया गया। इस दौरान गत वर्ष के सफलता व नई वर्ष की शुरुआत बेहतर करने की कामना की गई। 
 
हवन में शामिल होने शाला प्रांगण पहुँचे देवभोग एसडीएम टीका राम देवांगन ने मौजूद छात्रों को संबोधित करते हुए यज्ञ के महत्व पर विचार रखते हुए कहा कि यज्ञ आयोजन से वातावरण शुद्ध होता है, इसलिए हर एक व्यक्ति को अपने-अपने घर में भी सप्ताह में कम से कम एक बार यज्ञ जरूर करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यज्ञ से बीमारियां भी दूर होती है, इसलिए इसका आयोजन हर दृष्टि से बेहद जरुरी है।
वहीं शाला की प्राचार्या सुमिता सिंह ने कहा कि डीएवी स्कूल में शिक्षा के साथ-साथ छात्रों को बेहतर संस्कार देना भी हमारा प्रथम कर्तव्य है। उन्होंने छात्रों को पिछले वर्ष की सफलता के लिए भी बधाई दिया। इसी के साथ ही एसडीएम और प्राचार्या ने गत वर्ष के कक्षा एलकेजी से लेकर 9वीं एवं 11वीं की परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी का स्थान प्राप्त करने वाले छात्र एवं छात्राओं को प्रशत्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया। प्राचार्या ने नए सत्र की शुरुआत बेहतर करने व परिश्रम करने की बात कहते हुए बच्चों को शुभकामना भी दिया। उन्होंने कहा कि हम 2022-23 सत्र के लिए भी संकल्पबद्ध हैं। शैक्षणिक सत्र कि शुरूआत हवन से करवाकर विद्यालय का वातावरण शुद्ध कर रहे हैं। वहीं हवन पुजन में पालकगण भी शामिल हुए। यज्ञ के दौरान छात्रों ने भजन भी प्रस्तुत किए। हवन के दौरान स्कूल के शिक्षक और शिक्षिकाएं भी प्रमुख रूप से मौजूद थे।


संवाददाता : टेलू राम कश्यप
मो.नं. : 77228 88081

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ