गरियाबंद : जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रोक्तिमा यादव द्वारा जनपद पंचायत गरियाबंद अंतर्गत ग्राम पंचायत डूमरबाहरा के ग्राम पंचायत सचिव दिवंगत सेवकराम नेताम की धर्मपत्नी श्रीमती हितेश नेताम को ग्राम पंचायत सचिव के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान किया गया है। दिवंगत सेवकराम नेताम जनपद पंचायत गरियाबंद अंतर्गत ग्राम पंचायत डूमरबाहरा में ग्राम पंचायत सचिव के पद पर पदस्थ थे। सचिव के पद पर रहते हुए 7 अप्रैल 2017 को उनका आकस्मिक निधन हो गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रोक्तिमा यादव द्वारा उनका अनुकम्पा नियुक्ति आदेश जारी कर श्रीमती हितेश नेताम को जनपद पंचायत गरियाबंद अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहैदा में पदस्थ किया है।
0 टिप्पणियाँ