Advertisement

नल कूप या पेयजल की समस्या होने पर इस नम्बर पर करे संपर्क...



गरियाबंद : जिले में ग्रीष्मकाल के दौरान पेयजल समस्या के त्वरित और सुचारु रुप से निराकरण करने के लिए जिला एवं उपखण्ड स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। 
नियंत्रण कक्ष हेतु प्रभारी एवं सहायक अधिकारी की नियुक्ति कर सम्पर्क हेतु उनके मोबाइल नम्बर जारी किये गये है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड गरियाबंद के कार्यपालन अभियंता श्री पी.एस. कतलम से मिली जानकारी अनुसार खण्ड स्तर पर नियंत्रण कक्ष में सहायक ग्रेड-3 अखिलेश सिंह सूर्यवंशी मो.नं. 88397-22912 है। सहायक अभियंता, उपखण्ड गरियाबंद विकासखण्ड  बी.एस.यादव गरियाबंद एवं मैनपुर के नियंत्रण कक्ष प्रभारी होंगे। यादव का मोबाईल नं. 94255-08981 है तथा उप अभियंता गोपाल ध्रुव सहायक होंगें श्री ध्रुव का मोबाईल नं. 91318-77228 है। सहायक अभियंता, उपखण्ड देवभोग  अरुण कुमार भार्गव विकासखण्ड देवभोग के नियंत्रण कक्ष प्रभारी होंगे। उनका मोबाईल नं. 79994-53617 तथा उपअभियंता बुढ़ान सिंह सिदार सहायक होंगे। 
सिदार का मोबाईल नं. 89595-48142 है। सहायक अभियंता, उपखण्ड राजिम  अब्दुल लतीफ शेख विकासखण्ड फिंगेश्वर एवं छुरा के नियंत्रण कक्ष प्रभारी होंगे मोबाईल नं. 99930-30749 तथा उपअभियंता  किशोर कुमार सिंह एवं उप अभियंता, उपखण्ड राजिम श्रीमती टिकेश्वरी गोस्वामी सहायक होंगे।  किशोर कुमार का मोबाईल नं. 8319734718 है और श्रीमती टिकेश्वरी गोस्वामी का मोबाइल न. 9827489883 है। नियंत्रण कक्ष प्रभारी को मोबाइल अथवा लिखित में पेयजल संबंधित प्राप्त शिकायत एवं समस्या का कार्यालय में संधारित शिकायत पंजी में विधिवत इन्द्राज कर 24 घण्टे के भीतर शिकायत का नियमानुसार निराकरण करने के निर्देश दिये गए है। 
श्री कतलम ने यह भी बताया कि आम जनता राज्य स्तर पर स्थापित निःशुल्क दूरभाष क्रमांक 180023-30008 में भी पेयजल समस्या के निराकरण के लिए शिकायत दर्ज करा सकते है।

संवाददाता : टेलू राम कश्यप
मो.नं. : 77228 88081, 9301888081

إرسال تعليق

0 تعليقات