Advertisement

पूर्व संसदीय सचिव ने मनरेगा कर्मचारियों के आंदोलन को दी हवा...


गोहरापदर, मैनपुर : प्रदेशव्यापी मनरेगा के अनियमित कर्मचारियों के धरना को जिला गरियाबंद में पुर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह मांझी, मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी, जनपद अध्यक्ष नुरमति मांझी ने अपना समर्थन दिया। मनरेगाकर्मियों के द्वारा 4 अप्रेल से अपनी जायज मांग प्रमुख रूप से नियमितीकरण एवं नियमितीकरण होने तक ग्रेड-पे के आधार पर वेतन निर्धारण हो, इसलिए प्रदेश स्तर पर सरकार से अपनी मांग को पूर्ण कराने के लिए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं। गोवर्धन सिंह मांझी ने कहा कि "बहुत ही दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि सरकार अपनी चुनावी घोषणा पत्र में स्पष्ट रूप से उल्लेखित किया है कि छत्तीसगढ़ में जितने भी विभाग है उन सब में कार्यरत अनियमित कर्मचारियों को सरकार में आते ही नियमित किया जाएगा। लेकिन लगभग चार साल सरकार का कार्यकाल पूरा होने वाला है, अनियमित कर्मचारियों के प्रति उनकी सोच ठीक नहीं है। आज उन्हें अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलन करना पड़ रहा है यह चिंतनीय है। सरकार तत्काल उनकी ये जायज मांग को पूर्ण करे।" मनरेगा कर्मचारियों के हड़ताल में जाने से विकास कार्य बाधित हो रहा है। कुछ दिनों के बाद मानसून आना शुरू हो जायेगा फिर विकास कार्य करा पाना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा कि सरकार सहानुभूति पूर्वक विचार करे और अपने किये हुए वादे को पूर्ण करे, सरकार से अविलंब कर्मचारियों के मांग को पूर्ण करने की मांग किये। आंदोलनरत कर्मचारियों को हर संभव मदद देने का आश्वासन भी दिए।


संवाददाता : टेलू राम कश्यप
मो.नं. : 77228 88081, 9301888081

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ