गरियाबंद : एकीकृत बाल विकास परियोजना छुरा अन्तर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु ग्राम हरदी, द्वारतरा, कुरूद में कार्यकर्ता पद हेतु तथा ग्राम हरदी, विजयनगर, पण्ड्रीपानी गोड़ एवं कुगदा में सहयिका पद के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदन 13 अप्रैल 2022 से 02 मई 2022 तक कार्यालयीन समय 5.30 बजे तक परियोजना कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना छुरा में सीधे अथवा पंजीकृत डाक द्वारा जमा किया जा सकता है। नियुक्ति नियमावली एवं आवेदन का प्रारूप संबंधित ग्राम पंचायत में देखा जा सकता है।
0 تعليقات