गरियाबंद : गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर विकासखण्ड स्थित ग्राम पंचायत जेंजरा में स्वच्छता दीदियां गांव में साफ सफाई की व्यवस्था को बेहतर से और बेहतर कर रही है। ग्राम पंचायत जेंजरा में रौनक स्वसहायता समूह की 14 महिलाओं (स्वच्छता दीदियों) द्वारा गांव में प्रति सप्ताह 02 दिन डोर-टू-डोर कलेक्शन का कार्य किया जा रहा है। यह महिलाए घर-घर एवं विभिन्न प्रतिष्ठानों से सूखा कचरा एकत्र कर गांव में ही स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत बने पृथक्करण शेड डंपिंग शेड में ले जा कर अपने गांव के परिवेश को स्वच्छ बना रही है। यह कहना गलत नहीं होगा कि रौनक स्व सहायता समूह गांव की रौनक बढ़ाने का कार्य कर रही है। स्वच्छाग्रही समूह की महिलाए सप्ताह में दो दिन घर-घर जाकर कचरा कलेक्शन का काम करती है इसके लिये इनके पास 02 गारबेज रिक्शा भी पंचायत में उपलब्ध है। यह दीदियां सूखा कचरा रिक्शे के माध्यम से पृथक्करण शेड में लाकर छाटने का काम करती है। लोहा, टीन एवं अन्य सामग्री कबाड़ी वाले को बेचकर अतिरिक्त आमदनी भी कमा रही है। ग्राम पंचायत सरपंच हीरामनी साहू के द्वारा इन महिलाओं की सुविधा के लिए प्रत्येक घर एवं प्रतिष्ठान से स्वच्छता शुल्क को भी निर्धारण कर दिया है।
0 टिप्पणियाँ