Advertisement

अक्षय तृतीया पर गुरुधाम में विभिन्न अनुष्ठान संपन्न...





गरियाबंद : गुरुसत्ता आध्यात्मिक संस्थान, श्री चंकेश्वरी दिव्य धाम व श्री हरहरेश्वर महादेव गुरुधाम ग्राम तरीघाट ( राजिम ) जिला गरियाबंद छ. ग. में साधक/शिष्य के उपस्तिथि व पूज्य गुरू डॉ.आनंद मतावले के सानिध्य में अक्ति (अक्षय तृतीया) पर सुबह से साधक शिष्यों व मानव कल्याण हेतु विभिन्न अनुष्ठान संपन्न कराये गये।
प्रातः 04:30 बजे से गुरु पूजन, गुरु मन्त्र न्यास के साथ प्रत्यक्ष गुरु ह्रदय स्थापना प्रयोग के साथ विशेष गुरु मन्त्र साधकों को प्रदान करते हुए सिद्ध मन्त्र चैतन्य "शिव-नारायण महालक्ष्मी कवच" सभी साधकों को उपहार स्वरुप पूज्य गुरू द्वारा प्रदान किया गया।
दूसरी सोपान में श्री हरहरेश्वर महादेव का मन्त्रमय अभिषेक अभिजीत मुहूर्त (11:36 am से) में साधकों द्वारा संपन्न किया गया।
तृतीय सोपान में शाम 04:30 बजे से विशेष तंत्रोक्त मंत्रो से पूर्णाहुति संपन्न कराया गया, साथ ही इच्छुक साधकों को मन्त्र व विशेष मन्त्र दीक्षा भी प्रदान किये गये।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के अलावा सीमावर्ती राज्यों से भी साधक आये और पूज्य गुरू से आशीर्वाद लिए। सभी के मनोकामनायें पूर्ण हो ऐसा ही शुभ स्नेहिल आशीर्वाद गुरुदेव द्वारा भी दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ