गरियाबंद : मंगलवार को छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला गरियाबंद के जिलाध्यक्ष कुमेन्द्र कश्यप के नेतृत्व में विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु जिला शिक्षा अधिकारी करमन खटकर सहित जिला कलेक्टर व जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा।शिक्षकों ने संविलियन पूर्व शिक्षक सवर्ग के लंबित एरियर्स की राशि, कई शिक्षकों के सी.पी.एस. कटौती की गई राशि, छुरा ब्लॉक के अनुकम्पा नियुक्ति पश्चात शिक्षा विभाग में संविलियन हेतु, अन्य विकास खण्ड के भाँति देवभोग विकास खण्ड में भी ई-पेमेंट के माध्यम से वेतन भुगतान, शिक्षकों के परीक्षा अनुमति आदेश एवं सभी विकास खण्ड में सेवा पुस्तिका का संधारण हेतु ज्ञापन सौंपा गया। उक्त विषयों पर जिला शिक्षा अधिकारी करमन खटकर ने सहानुभूति पूर्वक सभी समस्याओं पर गहनता से विचार करते हुए सम्बन्धित विकास खण्ड शिक्षा अधिकारियों से फोन पर जायजा लेते हुए निराकरण हेतु पहल की।
सी.पी.एस. कटौती राशि के लिए देवभोग के सहायक शिक्षक फेडरेशन कर रहे है अनिश्चित कालीन आंदोलन...
फेडरेशन जिला टीम ने कल उक्त सभी समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर से मुलाक़ात की ज़िलाधीश ने भी समस्याओं को सुनते हुए सी.पी.एस. कटौती की गई जिला के सभी शिक्षको की सूची संघ के माध्यम से बना कर देने की बात कही। विशेष रूप से उक्त ज्ञापन देने के लिए यागवेन्द्र गजेन्द्र प्रांतीय सह सचिव, अवनीश पत्र संयोजक, गिरधारी पटेल जिला सचिव, धन्नजय वर्मा छुरा ब्लॉक अध्यक्ष, बिरेन्द्र कुमार ध्रुव ब्लॉक अध्यक्ष फिंगेश्वर, यशवंत बघेल जिला प्रवक्ता, रुपिक रानी मरकाम जिला महिला प्रकोष्ठ आसुतोष अवस्थी, पूनम चंद्राकर, फनेश्वर कुमार कंवर, नरेंद्र कुमार कंवर सहित जिला और ब्लॉक के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
स्ट्रिंगर : टेलू राम कश्यप
मो.नं. : 77228 88081, 9301888081


0 टिप्पणियाँ