गरियाबंद : भाजपा संगठन के निर्देशानुसार कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी कार्य विस्तार योजना के तहत भाजपा मंडल गोहरापदर के शक्ति केन्द्र मुड़़गेलमाल के विस्तारक जितेन्द्र मांझी अजजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष देवभोग एवं शक्ति केन्द्र अमलीपदर के विस्तारक प्रमोद यादव जिला कोषाध्यक्ष पि.व.मोर्चा को मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी ने पार्टी व्दारा दिए गए मतदान केंद्र समीक्षा पत्रक एवं बूथों की जानकारी प्रदान की, साथ ही आगामी दिनों के लिए कार्ययोजना बनाकर प्रत्येक बूथों में प्रवास हेतु कार्यक्रम बनाया गया सभी विस्तारक बूथों मे जाकर कार्य योजना को 5 से 20 मई तक पार्टी व्दारा दिये गए पत्रक को भर कर समय सीमा में सम्पन्न कराने की जानकारी दी गई, प्रमुख रूप से भाजयुमो जिलाध्यक्ष डाँ.योगीराज माखन कश्यप, महामंत्री तानसिंह मांझी, पि.व.मोर्चा मंडल अध्यक्ष लम्बोदर साहु,भाजयुमो जिला प्रचार प्रसार मंत्री चन्द्रप्रकाश साहु, अजजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बेनुराम नागेश आदि कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
संवाददाता : टेलू राम कश्यप
मो.नं. : 77228 88081, 9301888081
0 تعليقات