गरियाबंद : देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर आज भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर ग्राम श्यामनगर में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण सप्ताह के अंतर्गत भाजपा महिला मोर्चा मंडल राजिम के तत्वावधान में स्व.सहायता समूह, बिहान समूहों तथा कमांडो दल से जुड़ी हुई महिलाओं का सम्मान समारोह रखा गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चंद्रशेखर साहू उपस्थित रहे। इस दौरान प्रमुख रूप से भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती अंजू नायक, पूर्व मंडल अध्यक्ष सोमप्रकाश साहू, जनपद सदस्य विद्या साहू, सरपंच दुर्गा साहू, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनिता यादव, महामन्त्री भारती साहू, श्रीमति ममता यदू, सह सोशल मीडिया प्रभारी लिकेश्वर साहू, कोषाध्यक्ष डायमंड साहू सहित पार्टी पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
0 تعليقات