गोहरापदर, गरियाबंद : देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर आज भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर ग्राम खोखमा में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण सप्ताह के अंतर्गत आज भाजपा महिला मोर्चा मंडल गोहरापदर के तत्वावधान में बिहान समूहों से जुड़ी हुई महिलाओं का सम्मान समारोह रखा गया था जिसमें मोदी सरकार की आठ साल की उपलब्धियों का बखान किया गया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी, जनपद अध्यक्ष एवं भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नुरमति मांझी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रुति ध्रुवा, शक्तिकेंद्र संयोजक गयाराम मांझी, सचिव दिनेश यादव रुपचंद नेताम, चमरूराम नेताम, जबरसिंह नेताम, सपुरोबाई, बिलास बाई, कुसबोबाई, वृंदाबाई, जमादीबाई, उर्मिला बाई, महरौगी बाई, रिकेमनी, लुलसौबाई सहित पार्टी पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।
स्ट्रिंगर : टेलू राम कश्यप
मो.नं. : 77228 88081, 9301888081
0 टिप्पणियाँ