गरियाबंद : कोसरिया महरा समाज जिला गरियाबंद के प्रतिनिधि मंडल ने दिनाँक 06 जून को समाज के लोगों का स्थाई जाति प्रमाण पत्र बनने में हो रही कठनाई को लेकर गरियाबंद जिले के नव नियुक्त जिलाधीश प्रभात मल्लिक से वृहद चर्चा किया। चर्चा के दरमियान कोसरिया महरा समाज जिलाध्यक्ष डॉ.योगीराज माखन कश्यप के द्वारा कहा गया कि जाति प्रमाण पत्र न बनने के कारण वर्तमान स्थिति में समाज के विद्यार्थियों एवं युवाओं को आरक्षण का लाभ नहीं मिल पाने से बहुत से क्षेत्र में पिछड़ रहे हैं और परेशानी का सामना कर रहे हैं। वहीं समाज के सचिव कुमेन्द्र कश्यप ने अपनी बात रखते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी पत्र दिनाँक 26/05/2022 के तहत छत्तीसगढ़ राज्य में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति के व्यक्तियों को जारी किए जाने वाले जाति प्रमाण पत्रों में भारत सरकार द्वारा प्रकाशित छत्तीसगढ़ राज्य के लिए अंग्रेजी में अधिसूचित जाति का ही उल्लेख किया जाने की बात उक्त पत्र में उल्लेख किया गया है। चूँकि महरा जाति को भी अंग्रेजी में अधुसूचित जाती MAHAR के श्रेणी में रख कर जाति प्रमाण पत्र जारी करने की बात कहा है। महरा समाज के सम्पूर्ण रीति रिवाज एवं मानव संसाधन रिपोर्ट के अनुसार अनुसूचित जाति के श्रेणी में आते है। किंतु अभी तक जाति प्रमाण पत्र की समस्या दूर नहीं होने से इस समाज का समुचित विकास नहीं हो पाया है। जाति प्रमाण पत्र के लिए किये गए लगातार संघर्षरत में समाज के जिलाध्यक्ष डॉ कश्यप ने कहा है कि अगर समस्या का समाधान नहीं होता है तो समाज के लोगों के साथ आगामी समय में मुख्यमंत्री के पास उपस्थित होकर समस्या को रखेंगे। उक्त ज्ञापन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समाज के जिलाध्यक्ष डॉ.योगिराज कश्यप, सरंक्षक निरंजन कश्यप, उपाध्यक्ष कंचन कश्यप, सचिव कुमेन्द्र कश्यप, कोषाध्यक्ष खिरनाथ कश्यप, सहसचिव जगदीश कश्यप, उपकोषाध्यक्ष अनूप कश्यप, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष खेत्री कश्यप, अरुण कश्यप उपस्थित रहे।
स्ट्रिंगर : टेलू राम कश्यप
मो.नं. : 77228 88081, 9301888081


0 تعليقات