Advertisement

गरियाबंद : भारतीय अग्निवीर (सेना) भर्ती रैली 13 से 22 नवंबर 2022 तक...

ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन के लिए अंतिम तिथि 03 सितम्बर 2022...



गरियाबंद : सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा भारतीय अग्निवीर (सेना) भर्ती रैली का आयोजन 13 से 22 नवम्बर 2022 तक रायपुर में किया जा रहा है, जिसमें अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्नीकल, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्नीकल एवं अग्निवीर ट्रेडमेन के पदों पर भर्ती की जायेगी। इस भर्ती रैली में सम्मिलित होने हेतु अभ्यर्थी का अनिवार्य योग्यता 8वीं/10वीं/12वीं तथा अभ्यर्थी का जन्म 01 अक्टूबर 1999 से 01 अप्रैल 2005 के मध्य होना चाहिए। इस भर्ती रैली में सम्मिलित होने हेतु आवेदकों का ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन वेबसाईट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट ज्वॉइनइंडियनआर्मी डॉट एनआईसी डॉट इन में करना अनिवार्य है। ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन के लिए अंतिम तिथि 03 सितम्बर 2022 है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा आवेदकों की सुविधा के लिए अग्निवीर (सेना) भर्ती का निःशुल्क ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन हेतु अलग से काउंटर की व्यवस्था की गई है। जिन आवेदकों को अग्निवीर (सेना) भर्ती हेतु ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन कराना है, उन्हें समस्त अंक सूची, जाति/निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, फोटोग्राफ आदि के साथ कार्यालयीन दिवस एवं समय में कार्यालय में उपस्थित होकर अग्निवीर भर्ती हेतु निःशुल्क आवेदन करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष क्रमांक 07706-241269, मो.नं. 9329559607, 8963970727 एवं सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर दूरभाष क्रमांक 0771-2965213 में संपर्क कर सकते हैं।

إرسال تعليق

0 تعليقات