Advertisement

ढोरी स्टाफ क्वार्टर स्थित दुर्गा मंदिर में विजयदशमी पर्व पर हुआ भव्य आयोजन, विधायक हुए शामिल...



बेरमो/बोकारो : विजयदशमी पर्व के अवसर पर ढोरी स्टाफ क्वार्टर स्थित दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना एवं विशेष अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने परिवार सहित मंदिर पहुंचे और माँ सिद्धिदात्री की आराधना कर क्षेत्र की खुशहाली, समृद्धि और शांति की कामना की।



सुबह से ही मंदिर परिसर में विधायक जयमंगल सिंह सपरिवार भक्तों के साथ पूजा अर्चना के लिए पहुंच गए। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के विजय दिवस की स्मृति में दीप प्रज्वलित किए और माँ दुर्गा के समक्ष पुष्प अर्पित कर नमन किया।



पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बच्चों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विधायक जयमंगल सिंह के साथ उपस्श्रथित द्धालुओं ने अपने बड़ों का आशीर्वाद लिया और एक-दूसरे को विजयदशमी की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि विजयदशमी का पर्व हमें यह संदेश देता है कि असत्य और अन्याय का अंत निश्चित है तथा सत्य और धर्म की ही सदैव विजय होती है। माँ दुर्गा से प्रार्थना की गई कि समस्त देशवासियों को खुशहाली, समृद्धि और आशीर्वाद प्राप्त हो तथा समाज में शांति और सौहार्द का वातावरण बना रहे।

मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी विजयदशमी पर्व को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। समिति ने क्षेत्रवासियों से धार्मिक आयोजनों में शामिल होकर सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत बनाने की अपील की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ