गरियाबंद : छत्तीसगढ़ शासन द्वारा श्रम के क्षेत्र में उत्कृष्ट उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्ति/संस्था को स्व. रामानुज प्रताप सिंहदेव स्मृति श्रम यशस्वी पुरस्कार दिया जाता है जिसके अंतर्गत रूपये दो लाख रूपये एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। ऐसे श्रमिक व संस्था जिन्होने श्रम के क्षेत्र में वित्तीय वर्ष 01 अप्रैल 2019 से 31 मार्च 2020 में किये गये उल्लेखनीय योगदान के आधार पर चयनित किया जाना है। साथ ही मजदूरों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य की दिशा में विशेष कारगार उपाय किया हो, जिसके फलस्वरुप आलोच्य वर्ष में कोई गंभीर दुर्घटना न हुई हो एवं सुरक्षा के नियमों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया हो। जिससे प्रदेश का नाम श्रम जगत में गौरवान्वित हुआ हो। ऐसे संस्था या व्यक्ति 18 अक्टूबर तक श्रम विभाग की वेबसाईट में दी गई लिंक (ूूूण्बहसंइवनतण्दपबण्पदध्ंसंदा तंदण्ंेचग) के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जावेगा। श्रम यशस्वी पुरस्कार से संबंधित नियम, अर्हताएं, प्रक्रिया, आवेदन प्रपत्र आदि श्रम विभाग की वेबसाईट ;ूूूण्बहसंइवनतण्दपबण्पदद्ध से डाउनलोड की जा सकती है।

0 تعليقات