Advertisement

भाजयुमो ने फुंका नगरीय प्रशासन मंत्री डहरिया का पुतला, बयान को बताया दुर्भाग्यपूर्ण



 गरियाबंद : बलरामपुर के दुष्कर्म घटना को लेकर दिए बयान के बाद प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री शिवकुमार डहरिया के विरोध में भाजपा सड़क प्रदर्शन पर उतर आई है। मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने जिला मुख्यालय में नगरीय प्रशासन मंत्री शिव कुमार डहरिया का पुतला फुंका और दुष्कर्म घटना को लेकर दिए गए उनके बयान की निंदा करते हुए उक्त बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

जिला मुख्यालय में पुतला दहन के दौरान भाजयुमो ने नगरीय प्रशासन मंत्री और राज्य शासन के विरूध्द जमकर नारेबाजी की। इस बीच कार्यकर्ताओ और पुलिस के बीच झुमाझटकी भी हुई। पुतला दहन के बाद भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने कहा कि छत्तीसगढ के बलरामपुर मे नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म जैसी बड़ी घोर निंदनीय घटना को छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन मंत्री शिवकुमार डहरिया द्वारा बेहद छोटी घटना बताना, प्रदेश की बच्चियों तथा माताओ का अपमान किया है, ये बयान बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है। दुष्कर्म जैसी असंदेवनशील घटना में ऐसा बयान शर्मनाक है। भाजयुमो नेताओ ने कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी है, बलात्कार, हत्या, लूटपाट जैसे गंभीर मामले में लगभग 2 वर्षो में भारत के नक्से में छत्तीसगढ़ प्रदेश बड़ी तेजी से आगे बढ़ा है। उन्होने कहा कि भाजयुमो मंत्री शिवकुमार डहरिया के बयान बताता है कि प्रदेश सरकार ऐसे मामलो में कितनी गंभीर है। भाजयुमो मंत्री डहरिया के इस्तीफे की मांग करता है।

इस पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष राजेश साहू, आशीष शर्मा, भाजयुमो जिला महामंत्री राजू साहू, कोषाध्यक्ष मनीष हरित, जिला उपाध्यक्ष विकास साहू, प्रशिक्षक प्रमुख रिकेश साहू, सुयश सोनी, वीरेंद्र साहू, आशीष साहू, ईश्वर साहू ,बलराम साहू, सुयश सोनी, वंश सिंन्हा, नूतन देवांगन, प्रेमलाल टोडर, सौरभ शर्मा, रवि साहू, गगन बघेल, संतोष सिंन्हा, देवेन्द्र साहू, प्रकाश यदु, गजेंद्र कुमार पुजारी, संजू साहू, टिकेश्वर पटेल, ताराचंद साहू सहित जिलेभर से सैकड़ों भाजयुमो कार्यकर्ता शामिल हुए।

إرسال تعليق

0 تعليقات