रायपुर : राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने मिलाद-उन-नबी के अवसर पर प्रदेशवासियों को मुबारकबाद दी है। अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा है कि पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) लोगों को प्रेम, समानता और सौहार्द्र का संदेश देता है। यह अवसर गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करने तथा समाज में व्याप्त विषमताओं को दूर कर एकरूपता स्थापित करने पर जोर देता है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुस्लिम भाईयों सहित सभी प्रदेशवासियों को ईद-मिलाद-उन-नबी की मुबारकबाद दी है। इस अवसर पर उन्होंने सभी की सुख-शांति और बरक्कत के लिए दुआएं की हैं। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि इस दिन दुनियाभर में इस्लाम के संस्थापक पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन जश्न के रूप में मनाया जाता है। हजरत साहब धरती पर अमन और भाईचारे का संदेश लेकर आए। उनके संदशों ने लाखों लोगों के विचारों और जीवन मूल्यों पर अभूतपूर्व प्रभाव डाला। मुख्यमंत्री ने कहा कि हजरत साहब के संदेश खुशहाल समाज बनाने की दिशा में हमेशा मार्गदर्शन करते रहेंगे। मुख्यमंत्री ने ईद-मिलादुन्नबी के अवसर पर लोगों से अपील की है कि कोराना संक्रमण का खतरा अभी समाप्त नहीं हुआ है, इसे देखते हुए सभी लोग संक्रमण से बचने के लिए मास्क, दो गज की दूरी, सेनिटाइजेशन जैसे जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन करना जारी रखें।

0 टिप्पणियाँ