न्यूज़ डेस्क : यौन शोषण के आरोप में जेल में बंद आसाराम बापू की जमानत याचिका पर सुनवाई की अर्जी जोधपुर कोर्ट ने स्वीकार कर ली है। आसाराम की अर्जी पर जनवरी के तीसरे सप्ताह में सुनवाई होगी, कोर्ट में आसाराम ने अपनी उम्र की दलील देते हुए कोर्ट से सुनवाई की अपील की थी।
जस्टिस संदीप मेहता और रामेश्वरलाल व्यास की खंडपीठ ने आसाराम की अर्जी स्वीकार कर ली है। आसाराम का कहना था कि वह 80 साल के वृद्ध हैं और साल 2013 से जेल में बंद हैं। कोर्ट से आसाराम ने कहा कि उनकी अपील पर जल्द सुनवाई होनी चाहिए।
आसाराम की अर्जी वरिष्ठ अधिवक्ता जगमाल चौधरी और प्रदीप चौधरी ने पेश की थी। बता दें कि साल 2013 में एक नाबालिग लड़की ने जोधपुर के निकट बनाई आश्रम में आसाराम पर रेप का आरोप लगाया था। 31 अगस्त 2013 को आसाराम को मध्य प्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया गया था। आसाराम पर पास्को, जुवेनाइनल जस्टिस एक्ट, रेप, आपराधिक षडयंत्र और दूसरे कई मामलों के तहत केस दर्ज की गयी थी।

0 تعليقات