Advertisement

फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण...

 



गरियाबंद : गरियाबंद जिले में भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार मतदाता सूची को शुद्ध करने तथा पात्र एवं युवा मतदाताओं (आयु वर्ग 18-19 के युवा नागरिकों) के पंजीयन के लिए अर्हता तिथि 01 जनवरी 2021 के संदर्भ में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा हैं। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2021 कार्यक्रम के अंतर्गत 16 नवम्बर 2020 को जिला गरियाबंद अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 54-राजिम के 274 मतदान केन्द्रों तथा 55-बिन्द्रानवागढ़ के 299 मतदान केन्द्रों में मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया गया हैं। उक्त कार्यक्रम के तहत 15 दिसम्बर 2020 तक मतदान केन्द्रों में दावाध्आपत्ति प्राप्त किये जाएंगे। इस दौरान मतदान केन्द्रों में अभिहित अधिकारी कार्यालयीन समय में उपस्थित रहेंगे जिनके पास आवेदन जमा किये जा सकते हैं। साथ ही 21 नवम्बर 2020 (शनिवार), 22 नवम्बर 2020 (रविवार) के अलावा 12 दिसम्बर 2020 (शनिवार) तथा 13 दिसम्बर 2020 (रविवार) को सभी मतदान केन्द्रों में विशेष शिविर का आयोजन किया जायेगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जिले के सभी नागरिकों से अपील की गई है कि ऐसे नागरिक जिनकी आयु 01 जनवरी 2021 की स्थिति में 18 वर्ष पूर्ण हो रही हो तथा जिनका नाम पूर्व में मतदाता सूची में शामिल न हो पाया हो, वे संबंधित मतदान केन्द्र में फार्म-6 जमा कर मतदाता सूची में नाम अवश्य जुड़वाएं। इसके अतिरिक्त डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डाॅट एनव्हीएसपी डाट इन पर जाकर सीधे ऑनलाईन आवेदन भी किया जा सकता हैं। उक्त कार्यक्रम के तहत 16 नवंबर 2020 से 15 दिसम्बर 2020 तक बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा घर-घर सत्यापन किया जाकर आवेदन प्राप्त किया जावेगा।
मतदाता इस दौरान मतदाता सूची में अपना नाम देख सकते है। यदि उसमें कोई सुधार करवाना हो तो फार्म-8 भरकर संशोधन करवाएं। मतदाता सूची की शुद्धता हेतु मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं की जानकारी भी अभिहित अधिकारी को देवें। जिले के सभी नागरिक स्वयं पहल करते हुए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी कर एक अद्यतन, स्वच्छ एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची निर्माण में अपना सहयोग दें।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ