Advertisement

गरियाबंद : माह के द्वितीय एवं तृतीय शनिवार की भांति सभी शनिवार को रहेगा अवकाश...

समस्त कार्यालयों के लिए कार्यावधि सुबह 10 बजे से शाम 5.30 तक निर्धारित...
गरियाबंद : छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, अटल नगर नवा रायपुर द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार शासकीय कर्मचारियों की कार्यक्षमता और उत्पादकता बढ़ाने के उद्देश्य से माह के द्वितीय एवं तृतीय शनिवार की भांति सभी शनिवार को अवकाश घोषित किया गया है। समस्त कार्यालयों एवं मैदानी कार्यालयों हेतु कार्यावधि सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक निर्धारित की गई है। कार्यालयों में भोजन अवकाश का समय पूर्व की भांति ही रहेगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

إرسال تعليق

0 تعليقات