कांग्रेस शासन से ज़िले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत की अनुशंसा पर 4 निर्माण कार्याे के लिए 17 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति...
गरियाबंद : राज्य के कांग्रेस शासन के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत के अनुशंसा पर 4 निर्माण कार्य हेतु फिंगेश्वर विकासखण्ड में 17 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति कलेक्टर नम्रता गांधी द्वारा प्रदान की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फिंगेश्वर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बोरसी में कबीर कुटी आश्रम के पास सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 5 लाख रुपये, ग्राम पंचायत कौन्दकेरा में सतनामी पारा सामुदायिक भवन निर्माण कार्य हेतु 5 लाख रुपये, ग्राम पंचायत कौन्दकेरा में बजरंग मंदिर के पास सतनामी पारा छावनी निर्माण कार्य हेतु 2 लाख रुपये, ग्राम पंचायत जामगांव में खेलन घर से आवास पारा तक सी.सी.रोड निर्माण हेतु 5 लाख रुपये स्वीकृत किया गया है। क्रियान्वयन एजेंसी का दायित्व संबंधित ग्राम पंचायत को दिया गया है। भाजपा सांसद चुन्नीलाल साहू की अनुशंसा पर खैरझिटी में 2 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति...
तो वहीं दूसरी ओर महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू के अनुशंसा पर फिंगेश्वर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत खैरझिटी में नाली निर्माण के लिए 2 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति कलेक्टर नम्रता गांधी द्वारा प्रदान की गई है। क्रियान्वयन एजेंसी का दायित्व संबंधित ग्राम पंचायत को दिया गया है।




0 تعليقات