गरियाबन्द : कलेक्टर गरियाबंद के निर्देशानुसार जिला आबकारी अधिकारी अलेख सिदार के नेतृत्व में आबकारी नियंत्रण कक्ष के टीम द्वारा ग्राम नांगझर थाना पाण्डुका में दबिश देकर छापामार कार्यवाही की गई जिसमें नोहर राम साहू से कुल 15 लीटर हाथ भटटी महुआ शराब एवं 100 किलो ग्राम महुआ लाहन जप्त कर धारा 34(2), 34(1)(च), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत तथा दिनेश कुमार से कुल 10 लीटर हाथभटटी कच्ची महुआ शराब जप्त कर धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबध्द किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक टेक बहादुर कुर्रे, विजयेन्द्र कुमार, एवं डी.आर.सोनी, प्रधान आरक्षक पोखराज शांडिल्य,अनिल सिंह आरक्षक चंदेलाल गायकवाड़ पिताम्बर चौधरी सैनिक पदमन साहू, मिथलेश सिन्हा, महिला सैनिक कामनी सोनी, रामेश्वरी साहू, हेमबाई साहू तथा वाहन चालक शैलेन्द्र कश्यप, कुलेश्वर निषाद, गोवर्धन सिन्हा का योगदान सराहनीय रहा।
0 टिप्पणियाँ