Advertisement

गोहरापदर में मनाया गया भारतीय जनता पार्टी का 42वां स्थापना दिवस...




गरियाबंद : जिले के गोहरापदर में आज भारतीय जनता पार्टी के 42वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री के संबोधन का भाजपाईयों ने टी वी के माध्यम से लाभ उठाया। सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के बताए रास्ते पर चलकर राष्ट्र को विश्व गुरु बनाने का पुनः प्रण लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अपने मार्गदर्शक, संस्थापक सदस्यों और वरिष्ठ नेताओं के दिखाये पथ पर आगे बढ़कर राष्ट्र निर्माण के लिए स्वयं को समर्पित करने का प्रण लिया। तत्पश्चात कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाई एवं पार्टी का गमछा भेंट कर कार्यकर्ताओं का सम्मान किया एवं सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं को भाजपा का ध्वज(झंडा) अपने अपने घर पर लगाने का आव्हान किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बोधनराम नायक, मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी, महामंत्री तानसिंह मांझी, पि.व.मोर्चा प्रचार-प्रसार मंत्री पदमन नागेश, मीडिया प्रभारी तुलसीराम सेन, भाजयुमो मंडल मंत्री गुनसागर यादव, अजा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष उग्रसेन बघेल, स्थानीय समिति अध्यक्ष सुरेश यादव, सचिव रोहित नागेश, पवित्र दौरा सहित कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

संवाददाता : टेलू राम कश्यप
मो.नं. : 77228 88081, 9301888081

إرسال تعليق

0 تعليقات