तुलसी संदेश मानस मंडली टीम को मिला 50 हजार रुपए का चेक...
मानस मंडली शिवरीनारायण में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता में जिले का नेतृत्व करेगी...
कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर ने जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता के लिए 6 सदस्यीय निर्णायक समिति का गठन किया था। इन निर्णायक मंडल में गंधेश्वर ट्रस्ट सिरपुर के अध्यक्ष दाऊलाल चंद्राकर, अपर कलेक्टर ओ.पी.कोसरिया, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग एल.आर.कुर्रे, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय, शिक्षक सुरेन्द्र मानिकपुरी, जिला खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे शामिल थे।
सभी विकासखण्डों से चयनित एक-एक टीम ने जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। मानस मंडली प्रतियोगिता में पहला स्थान बसना विकासखण्ड के बंसुलीडीह के तुलसी संदेश मानस मंडली टीम ने प्राप्त किया। मानस मंडली टीम को अतिथियों द्वारा मौके पर 50 हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया। जिला स्तर पर विजेता टीम आगामी 8 से 10 अप्रैल तक शिवरीनारायण जिला जांजगीर-चांपा में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता में जिला का नेतृत्व करेंगे।

0 تعليقات