Advertisement

विद्युत दुर्घटना में मृतक छात्रा के परिजन को मिला 4 लाख का मुआवजा...

मुख्यमंत्री ने दिए थे दुर्घटना मुआवजा देने के निर्देश...



महासमुंद : पटेवा आदिवासी कन्या छात्रावास में विद्युत दुर्घटना में मृतक छात्रा के पिता श्री मनहरण दीवान को मुख्यमंत्री द्वारा घोषित मुआवजा राशि रुपए 4 लाख का चेक कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने आज यहां अपने कक्ष में सौंपा। इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता विद्युत मनहरण लाल साहू मौजूद थे। छात्रा के परिजन को एक लाख रुपए का दुर्घटना बीमा की मुआवजा राशि पूर्व में दी जा चुकी है।
मालूम हो कि 26 जनवरी को प्री मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास पटेवा में झंडा उतारते समय पोल हाईटेंशन तार से छू गया था। जिससे छात्रा कु.किरण दीवान की मृत्यु हो गई थी। एक छात्रा घायल हुई थी। जो उपचार के बाद ठीक हो गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हादसा को गंभीरता से लिया था और कलेक्टर को घटना में मृतक छात्रा के परिजनों को चार लाख रुपए एवं दुर्घटना बीमा योजना के तहत एक लाख रूपए की मुआवजा राशि प्रदान करने के निर्देश दिए।

إرسال تعليق

0 تعليقات