Advertisement

सोंढुर बांध में डूबी दो युवतियों के शव ढूंढने में मिली रेस्क्यू टीम को सफलता...




देवभोग, गरियाबंद : सोंढुर बांध में डूबे दो युवतीयो के लाश को ढूंढने के लिए पुलिस को 40 घंटे का रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना पड़ा। जिसके बाद रविवार सुबह दूसरे युवती की लाश मिली। पहले की लाश शनिवार  को मिल गई थी दोनों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मिली जानकारी के गरियाबंद के धवलपुर से शादी कार्यक्रम में शामिल होने कुछ लोग नगरी क्षेत्र के ग्राम बेलरबाहरा आए थे।जिनमें से तीन लड़के और 4 लड़कियां सोंढूर बांध घूमने चले गए।नाव मे सवार होकर बांध का सैर कर वापस किनारे की ओर लौट रहे थे। तभी नाव में पानी भरता देख दो लड़के नाव से छलांग लगा दिए।जिससे नाव पलट गया।इस घटना में 5 लोग सुरक्षित बाहर निकल गए। दो युवतियां मोनिका नेताम और बिंदिया  नागेश पानी में डूब गई। जिनकी तलाश की जा रही थी।एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। शनिवार को एक शव बरामद कर लिया गया। दूसरा शव (मोनिका नेताम)रविवार की सुबह मिला पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
एसडीओपी मयंक रणसिंह ने बताया कि कुछ लोग शादी समारोह में शामिल होने बेलरबहरा आए हुए थे। सभी नाव लेकर बांध में गए हुए थे। तभी नाव पलट गई जिसमें से दो युवतियां बांध के गहरे पानी  में डूब गई थी। शुक्रवार से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। रायपुर से भी एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई थी।जिसमें से एक युवती बिंदिया नागेश का शव शनिवार को बरामद कर लिया गया। दूसरा शव रविवार सुबह लगभग 10:00 बजे बरामद किया गया दोनों शव को नगरी में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। इस पूरे घटनाक्रम में लगभग 40 घंटे का रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। जिसमें एसडीआरएफ की टीम के साथ थाना का स्टाफ मौजूद रहा।

संवाददाता : टेलू राम कश्यप
मो.नं. : 77228 88081, 9301888081

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ